फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three brother and sister killed after his home cath fire

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, जिंदा जले तीन भाई-बहन, मां-बहन झुलसीं

Wed, 28 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 28 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
three brother and sister killed after his home cath fire
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के एक गांव में चूल्हे से उठी चिंगारी ने भयावह रूप ले लिया। चिंगारी से भड़की आग के कारण घर में आग लग गई जिसमें तीन मासूम भाई-बहन जिंदा जल गए। बच्चों की मां और बहन झुलस गईं। घटना सोमवार रात की ह जब सभी गहरी नींद में थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रात में ही एसडीएम, एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाडही गांव निवासी नबीन खां वर्तमान में सोनभद्र जिले के तेंदू गांव में सपरिवार रहता है। वह राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में काम करता है। सोमवार को नबीन अपने छोटे भाई सोनू की शादी में शरीक होने पैतृक गांव गया था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी बच्चों के साथ तेंदू गांव में ही थी। देर रात नबीन की पत्नी शहाना अपने एक बेटे और तीन बच्चियों के साथ भोजन कर मड़हे में सो गई। रात करीब सवा 11 बजे शहाना की नींद खुली तो मड़हे में चारों तरफ आग लगी थी। महिला खुद और बच्चों की जान बचाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान (5) को गोद में लेकर  शहाना जैसे ह्री बाहर निकली, मड़हे का जलता हुआ एक छप्पर गिर गया। इस दौरान रुखसार (6), रुखसाना (4) और शाहिद (3) आग से घिर गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की नींद टूट गई और वे लोग डिब्बे-बाल्टी से आग बुझाने लगे।

घटना की सूचना पुलिस और फायर कर्मियों को भी दी गई। जब तक फायरकर्मी पहुंचते तब तक तीनों बच्चों की जलकर मौत हो गई। रात में ही सदर एसडीएम राजकुमार, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी और कोतवाल भी पहुंच गए।


एएसपी एके दीक्षित ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि मड़हे के अंदर शबाना ने लकड़ी पर भोजन बनाया और आग को अच्छी तरह से बुझाना भूल गई। चूल्हे से आग की चिंगारी निकल कर मड़हे तक पहुंच गई, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed