{"_id":"61706196b100f4391e4ef571","slug":"three-arrested-along-with-the-prize-kingpin-of-chain-snatching-gang-varanasi-news-vns618323721","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैन स्नैचिंग गिरोह के इनामी सरगना संग तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैन स्नैचिंग गिरोह के इनामी सरगना संग तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली में गिरफ्तार चैन स्नैचिंग गिरोह के सदस्य। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चैन स्नैचिंग गिरोह के तीन सदस्यों को कठौता मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक, तमंचा, कारतूस कि साथ छिनैती के तीन मंगलसूत्र बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
सीओ नगर एकके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग कठौता मोड़ के पास कहीं जाने के लिए खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए विपिन कुमार निषाद, राजेश कुमार और धीरज जायसवाल को दबोच लिया। विपिन कुमार निषाद पर पहले से 10 हजार का ईनाम घोषित है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक, तमंचा और छिनैती का मंगलसूत्र बरामद किया।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह के सदस्य राजमार्ग के विभिन्न शहरों, बाजारों को चिन्हित कर घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से बच जाते थे। विपिन निषाद केदारपुर और बैदाखास निवासी सदस्यों के साथ प्रयागराज से वाराणसी तक अपना जाल बिछा चुका था। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। कहा कि अब पुलिस चोरी और छिनैती के माल खपाने वालों पर भी शिकंजा कसेगी।