फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three accused arrested theft burgle locked houses fund drug habits and expensive tastes goods recovered

चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार: नशे की लत, महंगे शौक पूरे करने को बंद घरों में करते थे चोरी; सात लाख का माल बरामद

Fri, 25 Sep 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 06:07 AM IST
सार

सारनाथ पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गौरव राय उर्फ गोलू पंडित, इरसाद और विजय चौहान उर्फ लकी चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद, करीब दो किलोग्राम पीली धातु समेत सात लाख रुपये का सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे।

विज्ञापन
Three accused arrested theft burgle locked houses fund drug habits and expensive tastes goods recovered
सारनाथ थाने पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपितों को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गौरव राय उर्फ गोलू पंडित (20), इरसाद (18) और विजय चौहान उर्फ लकी चौहान (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद, करीब दो किलोग्राम पीली धातु समेत करीब सात लाख रुपये कीमत का सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित नशे के आदी हैं और नशे की लत तथा अपने शौक पूरे करने के लिए बंद मकानों में चोरी करते थे।

विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर की रात पुलिस फरीदपुर अंडरपास के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी के सामान का बंटवारा करने के लिए अंडरपास के नीचे जुटे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। इनमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके अन्य सहयोगियों और एक बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे रात के समय बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल होते और ताला तोड़कर सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने 12 सितंबर की रात परशुरामपुर और 20 सितंबर को फरीदपुर गांव स्थित एक बंद मकान में चोरी करना स्वीकार किया है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए आभूषणों को गलाकर पीली धातु तैयार की जाती थी। इसके अलावा अन्य सामान को बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपित आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में अन्य मामलों से भी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, गौरव राय उर्फ गोलू पंडित के खिलाफ सारनाथ थाने में चोरी और बरामदगी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इरसाद और विजय चौहान के खिलाफ सारनाथ, लालपुर पांडेयपुर और भेलूपुर थानों में चोरी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की घटनाओं में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed