फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   threatened with pistol BJP leader FIR registered in varanasi

Crime: भाजपा नेता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मनबढ़ों ने उनकी बेटी के साथ भी की अभद्रता, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 26 Feb 2024 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 05:11 PM IST
सार

Crime: भाजपा नेता ने रोहनिया थाने में तहरीर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी के साथ भी अभद्रता की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
threatened with pistol BJP leader FIR registered in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा काशी क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा के मंत्री रामखेलावन बिंद ने अमरा खैरा चक निवासी विजय कुमार सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और तहरीर देकर रोहिनयां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राम खेलावन का आरोप है कि विजय ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर डराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। 
विज्ञापन


रामखेलावन बिंद ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी सावित्री देवी और बच्चों के साथ सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर गए थे। लौटते समय शांति नगर कॉलोनी, अमरा खैरा चक में अपने रिश्तेदार के यहां खाना खाया। वहां से घर के लिए निकले तो विजय कुमार सिंह दो-तीन लोगों के साथ पिस्टल लेकर खड़ा था। विजय ने वाहन रुकवाया और गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। बेटी के साथ भी अभद्रता की है। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर आई पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया और रोहनिया थाने ले गई। थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि असलहा लाइसेंसी था। लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed