फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threatened to kill and kidnap father for take back fir in varanasi police case filed against accused

वाराणसी: मुकदमे में समझौता नहीं होने पर दी हत्या और पिता के अपहरण की धमकी, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
सार

गाजीपुर के निवासी और बड़ी गैबी क्षेत्र में रहने वाले मिथिलेश के अनुसार, लेनदेन के विवाद को लेकर उन्होंने फरहान खान के खिलाफ सिगरा थाने में 30 जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Threatened to kill and kidnap father for take back fir in varanasi police case filed against accused
भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराना मुकदमा वापस लेने और समझौते के लिए वाराणसी के बड़ी गैबी निवासी मिथिलेश वर्मा को आरोपी धमका रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित का आरोप है कि समझौता न होने की दिशा में आरोपियों ने हत्या करने और बुजुर्ग पिता के अपहरण करने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


 गाजीपुर के निवासी और बड़ी गैबी क्षेत्र में रहने वाले मिथिलेश के अनुसार, लेनदेन के विवाद को लेकर उन्होंने फरहान खान के खिलाफ सिगरा थाने में 30 जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। बीती 23 अक्टूबर से उन्हें फरहान ने फोन कर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


इसके बाद महफूज खान ने भी फोन कर हत्या कराने की धमकी दी। साथ ही धमकाया कि अगर बात नहीं मानोगे तो गाजीपुर में अकेले रह रहे तुम्हारे पिता का अपहरण कर लेंगे। इसके अलावा उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। मिथिलेश ने बताया कि फरहान और महफूज की धमकियों से वह भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथिलेश ने पुलिस से बताया कि उनके परिवार के लोग वाराणसी और गाजीपुर में रहते हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के फरहान और महफूज से उन्हें और उनके परिवार को खतरा है। उन्होंने पुलिस से खुद की और परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गाजीपुर के दाढ़ी खुर्द बिरनो निवासी महफूज खान और फरहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed