{"_id":"5b6f18404f1c1be9258b45e1","slug":"threat-to-former-mla-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पूर्व एमएलए को जान से मारने की धमकी, गेटमैन से बोला- विधायक से कह देना कि औकात में रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पूर्व एमएलए को जान से मारने की धमकी, गेटमैन से बोला- विधायक से कह देना कि औकात में रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में पूर्व विधायक रमेश बिंद ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में पूर्व विधायक ने कहा है कि नौ अगस्त की शाम पांच बजे जाइलो गाड़ी से कुछ लोग आए और गेटमैन सालिकराम से मेरे बारे में पूछताछ की। सालिकराम ने बताया कि विधायक दो-तीन दिन से बाहर हैं। तब सभी चले गए।
फिर कुछ देर बाद आए और मेरे बारे में पूछकर चले गए। फिर तीसरी बार आकर उन लोगों ने कहा कि वे सेमरा से आए हैं। विधायक से कह देना कि वह औकात में रहे अन्यथा उनको जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। शुक्रवार की रात गेटमैन ने मुझे इसकी जानकारी दी। रमेश बिंद ने बताया कि मैंने डाक के माध्यम से गृहमंत्री, आईजी, एसपी और थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेज कर सुरक्षा की मांग की है।

एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अभी तक पूर्व विधायक का कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है। ना ही वह मेरे पास शिकायत करने आए। फोन से भी कोई सूचना नहीं दी गई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।