{"_id":"57c496314f1c1b634b2cbac6","slug":"those-troubled-by-power-cuts-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तिहाई शहर की बिजली सोमवार को दोपहर में पौने तीन घंटे तक बाधित रही। मंडुवाडीह पारेषण उपकेंद्र की साहूपुरी से इनकमिंग आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके चलते शहर दक्षिणी की आपूर्ति इप रही। इसके अलावा लोकल फाल्ट के नाम पर शहर के अन्य हिस्सों में दो घंटे की कटौती की गई।
इनकमिंग आपूर्ति बाधित होने से करौंदी, मंडुवाडीह, बृजइंक्लेव, शंकुलधारा, भेलूपुर, बेनियाबाग, गोदौलिया, डाफी आदि इलाकों की बत्ती गुल हो गई। लोग जानकारी के लिए उपकेंद्र पर फोन करते रहे लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वितरण के अधिकारियों की मानें तो पारेषण से मंडुवाडीह सबस्टेशन की आपूर्ति दोपहर 2:55 से 5:37 बजे तक बाधित रही। पारेषण के अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति आधे घंटे के लिए 3 से 3:30 बजे तक बाधित रही।
उधर, लोकल फाल्ट ठीक कराने के नाम पर लहरतारा, चांदपुर, महमूरगंज, नगर निगम, काशी विद्यापीठ, वरुणा पार, मैदागिन, मछोदरी, लहुराबीर आदि इलाकों में दो घंटे कटौती की गई। बेनियाबाग में शेख सलीम फाटक के पास हाइटेंशन की तार गिरने से अफरातफरी मच गई। रास्ता रोककर लाइन बंद कराया गया। करौंदी फीडर के पास कूड़ा उठाने वाली जेसीबी ने 33 केवी के केबल को काट दिया। इसके चलते करौंदी और कबीरनगर फीडर की कटौती दोपहर से हुई जो देर रात सामान्य हुई। उधर भेलूपुर से रथयात्रा फीडर की आपूर्ति कमच्छा के पास केबल में फाल्ट आने से दोपहर बाद से प्रभावित हो गई। देर रात यहां भी आपूर्ति बहाल हुई।