फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This year 52 policemen were suspended, six went to jail and five were dismissed.

Varanasi News: इस साल 52 पुलिसकर्मी निलंबित, छह जेल गए और पांच बर्खास्त

Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
This year 52 policemen were suspended, six went to jail and five were dismissed.
2019 बैच के दरोगाओं में घूस लेने से लेकर दुष्कर्म, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी तक
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। कमिश्नरेट में एक जनवरी से अब तक इस वर्ष 52 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। छह पुलिसकर्मी जेल भेजे गए और पांच बर्खास्त किए गए हैं। पुलिस अफसरों के लिए चिंताजनक बात यह है कि जेल जाने वाले तीन में से दो दरोगा 2019 बैच के हैं। साथ ही, निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में भी चार दरोगा 2019 बैच के हैं।
जेल भेजे गए 2019 बैच के एक दरोगा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है। जबकि, 2019 बैच के ही एक अन्य दरोगा पर गोरखपुर में दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज है। कमिश्नरेट में 2019 के बैच के दरोगा पहली बार मई 2023 में सुर्खियों में आए। 11 मई 2023 को जंसा थाने में तैनात दरोगा अभिषेक वर्मा को एक लाख रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। इसके बाद 29 मई 2023 को भेलूपुर थाने की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के दफ्तर में एक करोड़ 40 लाख रुपये की डकैती पड़ी। डकैती के आरोपी सात पुलिसकर्मियों में दो दरोगा उत्कर्ष चतुर्वेदी और महेश कुमार 2019 बैच के दरोगा हैं।
विज्ञापन


24 जुलाई 2024 को 2019 बैच के दरोगा और तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय को 42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सूर्य प्रकाश पांडेय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 31 जुलाई 2024 को मृतक आश्रित कोटे की 2019 बैच की दरोगा अनोभा तिवारी को 10 रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे चाल-चलन के साथ काम करने के लिए सदैव प्रेरित किया जाता है। कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिसकर्मियों से निरंतर संवाद भी करते हैं। इसके बावजूद यदि कोई गलत करेगा या अपराध में लिप्त मिलेगा तो उस पर कार्रवाई तो की ही जाएगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed