{"_id":"6632382551b7035efc0692c1","slug":"this-year-110-people-lost-their-lives-road-accidents-121-days-in-varanasi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: इस साल 121 दिन में 110 लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान, जानें- अन्य आंकड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: इस साल 121 दिन में 110 लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान, जानें- अन्य आंकड़ें
Wed, 01 May 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 06:12 PM IST
सार
Varanasi News: कई ऐसे भी लोग हैं जो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी पचड़े से बचने के लिए पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन
वाराणसी में हुई घटनाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में इस साल अब तक 121 दिन में 110 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। यह वह आंकड़ा है जो कमिश्नरेट की पुलिस के पास दर्ज है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जिले में जनवरी के 31 दिनों में सड़क हादसों में 23 लोगों की जान गई। फरवरी के 29 दिन में 27 लोग मारे गए। मार्च के 31 दिनों में जान गंवाने वालों की संख्या 27 रही। वहीं, एक से 30 अप्रैल तक 33 लोगों की जान गई।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर 7 ब्लैक स्पॉट, स्टेट हाईवे पर 2
जिले में सड़क हादसों के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट 10 हैं। सात ब्लैक स्पॉट नेशनल हाईवे पर हैं। दो ब्लैक स्पॉट स्टेट हाईवे और एक रामनगर थाना क्षेत्र में है। नेशनल हाईवे पर मोहनसराय, राजातालाब ब्रिज, कछवा रोड, मेहदीगंज, विश्व सुंदरी पुल से टेंगरा मोड़ तक, भेल गेट के सामने और तरना फ्लाईओवर ब्लैक स्पॉट है। स्टेट हाईवे पर मंडुवाडीह चौराहा और कपसेठी स्थित सर्वाेदय इंटर कॉलेज के सामने ब्लैक स्पॉट है। वहीं, रामनगर थाना क्षेत्र में पीएसी तिराहा मोड़ ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है।
विज्ञापन
अनधिकृत कट, तेज रफ्तार और शराब हैं वजह
ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम के अनुसार सड़क हादसों की वजह अनधिकृत कट, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी है। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर अनधिकृत कट बंद कर दिए गए हैं। मगर, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
नेशनल और स्टेट हाईवे पर अकारण खड़े होकर दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि यातायात पुलिस पहले भी ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। चंदौली-प्रयागराज, वाराणसी-जौनपुर, वाराणसी-गाजीपुर और वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की चार टीमें जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगी।