{"_id":"69e7e4341d35d3fbae04acf6","slug":"this-time-the-winning-team-of-banaras-hockey-league-will-get-a-cash-prize-along-with-the-trophy-varanasi-news-c-20-vns1022-1365014-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस हॉकी लीग की विजेता टीम को इस बार ट्रॉफी के साथ मिलेगा नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस हॉकी लीग की विजेता टीम को इस बार ट्रॉफी के साथ मिलेगा नकद पुरस्कार
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम मेें 29 अप्रैल से शुरू हो रही बनारस हॉकी लीग न सिर्फ खिलाड़ियों के कौशल को मंच देगी बल्कि इसमें विजेता टीम को इस बार आकर्षक ट्रॉफी के अलावा नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस बार लीग को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नकद पुरस्कार देने का उद्देश्य खिलाड़ियों को सीधा लाभ पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्हें हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित करना है। लीग की ट्रॉफी को खास तौर पर मुरादाबाद में डिजाइन कराई जा रही है। आयोजन समिति का लक्ष्य इस लीग को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाना है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि लीग के लिए टीमें 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकती हैं। अब तक खिलाड़ियों लीग में खेलने के लिए कुल 17 टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। इसके अलावा लीग में खेलने के लिए 40 प्लस आयुवर्ग के खिलाड़ी भी लगातार पसीना बहा रहे हैं।
खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क स्वल्पाहार :
लीग के हर मैच के दौरान हाफ टाइम में निशुल्क स्वलपाहार की व्यवस्था की गई है। सफल संचालन के लिए योगेंद्र सिंह को चीफ रेफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. रफीक, जावेद खान, घनश्याम चोटीवाला, एमके कोरिया, सुरेंद्र गौड़, सुधीर सिंह, अंकित गुप्ता और इदरीस अहमद रेफरी के रूप में मैचों का संचालन करेंगे। सभी अधिकारियों के लिए आधिकारिक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी इस लीग के लिए बेहद उत्साहित हैं।