फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   third gender respecting discussion in BHU at varanasi

महिला दिवस : BHU में थर्ड जेंडर के सम्मान करने पर मंथन, काशी की वैदिक शिक्षा में बढ़ रही स्त्रियों की भूमिका

Sat, 08 Mar 2025 08:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Mar 2025 08:58 PM IST
सार

बीएचयू में थर्ड जेंडर के सम्मान करने पर मंथन हुआ। इस दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र और काशी की वैदिक शिक्षा में स्त्रियों की भागीदारी और शैक्षणिक व्यवस्था उनके विमर्श के प्रमुख केंद्र रहे हैं। 

विज्ञापन
third gender respecting discussion in BHU at varanasi
BHU में थर्ड जेंडर के सम्मान करने पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में शनिवार को थर्ड जेंडर के अधिकारों, सम्मान और सहयोग पर चर्चा हुई। महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र में मेरी दृष्टि, मेरा अनुभव की थीम पर डॉ. मीनाक्षी झा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सफलता इस बात में निहित है कि महिलाएं जीवन की चुनौतियां कैसे स्वीकारती हैं। 

विज्ञापन


सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे ने कहा कि महाराष्ट्र और काशी की वैदिक शिक्षा में स्त्रियों की भागीदारी और शैक्षणिक व्यवस्था उनके विमर्श के प्रमुख केंद्र रहे हैं। अंग्रेजी विभाग की प्रो. आरती निर्मल ने कहा कि स्त्री विमर्श के साथ-साथ थर्ड जेंडर पर लोगों की समझ विकसित होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विशेष अतिथि प्रो. गंगाथरन ने कहा कि हर क्षेत्र की स्त्री समस्याएं अलग-अलग हैं। वाग्मिता प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय की प्रज्ञा को पहला और अंग्रेजी विभाग में शिवम मिश्रा और अभिनव को दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी-बीएचयू की मानविकी विभाग की प्रो. विनीता चंद्रा ने कहा कि स्त्रियों की वेशभूषा और प्रतीक भी पुरुषों की मानसिकता की उपज है। इसमें ग्रीन विमेन आर्मी की स्त्रियों ने भागीदारी की। हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed