फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Third accused of unnatural rape with doctor in custody

Varanasi: चिकित्सक से अप्राकृतिक दुष्कर्म और लूट के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 06 Feb 2024 11:38 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 11:38 PM IST
सार

डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Third accused of unnatural rape with doctor in custody
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के रुईया छात्रावास में चिकित्सक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, रंगदारी और लूट मामले में फरार तीसरे आरोपी को लंका पुलिस ने मंगलवार रात सामने घाट से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट के 4500 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। उधर, पीड़ित चिकित्सक का राजकीय विवेकानंद अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार गोविंद कुमार पासवान गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरमा धामूपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दोस्त सूरज दुबे, अवनीश मिश्रा व सौरभ यादव के साथ रुईया हॉस्टल में आता जाता था। 11 जनवरी को अवनीश ने ग्रिंडर एप से चिकित्सक के साथ चैट की और इलाज कराने के बहाने उसे हॉस्टल के रूम नंबर 46 में बुलाया। 
विज्ञापन


चिकित्सक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। साथ ही सोने की चेन, अंगूठी लूटी और 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। लंका पुलिस ने बताया कि सौरभ और अवनीश पहले से जेल में है। सौरभ यादव की तलाश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed