फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves stole jewellery worth many cash locked house in varanasi

Varanasi News: चोरों ने बंद मकान से उड़ाया लाखों का माल, शादी से लौटा परिवार घर की हालत देख रह गया सन्न

Mon, 04 Mar 2024 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

Varanasi News: मंडुवाडीह के जलालीपट्टी में लाखों की चोरी के मामले के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि घर के अन्य सामान भी बिखरे हुए थे। चोरी की सूचना पाकर मंडुवाडीह पुलिस, एसीपी रोहनिया, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पड़ताल में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth many cash locked house in varanasi
चोरी की घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जलालीपट्टी में सेना के एक हवलदार के बंद मकान में बीती रात चोरों ने घर में रखे लाखों के गहने समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के जलालीपट्टी में सेना में हवलदार गोविंद यादव पिछले एक वर्ष से अपना मकान बनवाकर परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। वह वर्तमान में पटियाला में तैनात हैं। यहां इनकी पत्नी वंदना यादव,पुत्र आकाश और सूरज भी साथ रहते हैं। पूरा परिवार पिछले दो मार्च को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मिर्जापुर गया हुआ था। सोमवार की सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा देख परिवार सन्न रह गया।


परिजन जब अंदर गए तो कमरों की हालत देख परेशान हो गए। आलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर के अन्य सामान भी बिखरे हुए थे। चोरी की सूचना पाकर मंडुवाडीह पुलिस, एसीपी रोहनिया, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पड़ताल में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


वहीं, वंदना के अनुसार, 50 हजार नगदी, सात अंगूठी, चार चैन, हार, चार जोड़ा झाला, मांग टीका और नथुनी सहित लगभग करीब पांच लाख के गहने चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed