{"_id":"64a192026e2c83112209f79c","slug":"thieves-ran-away-with-jewelry-in-the-name-of-cleaning-varanasi-news-c-20-vns1013-277305-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सफाई करने के नाम पर गहने लेकर भागे उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सफाई करने के नाम पर गहने लेकर भागे उचक्के
विज्ञापन
फोटो-- -- -- --
सफाई करने के नाम पर गहने लेकर भागे उचक्के
बड़ागांव। चूरापुर गांव में रविवार को जेवर साफ करने का झांसा देकर उचक्कों ने एक महिला को तगड़ी चपत लगा दी। घटना के संबंध में बड़ागांव थाने में तहरीर दी गई है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र की चूरापुर गांव की बिंदो सिंह ने बताया कि दोपहर के समय बाइक सवार दो युवक आए और खुद को गहने साफ करने वाला बताया। दोनों की बातों पर भरोसा कर उन्होंने लगभग 25 ग्राम सोने के आभूषण उन्हें दे दिया। दोनों लोटे में गहने डाल कर साफ करते रहे। इसी बीच वह किसी काम से घर के अंदर गईं तो दोनों युवक बाइक स्टार्ट कर गहने लेकर भाग गए। संवाद