फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves broke into the house and stole jewelry worth thousands

Varanasi News: घर में घुसे चोर, हजारों के आभूषण ले उड़े

Wed, 27 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelry worth thousands
अहरौला। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा विशुनपुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोर हजारों रुपये के कीमती आभूषण सहित अन्य समान लेकर फरार हो गए। पीड़ित नीरज पांडेय पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उसके घर के बाहर बने शौचालय के सहारे चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर में उतर आए। चोर एक कमरे व पूजा घर में रखे तीन बाक्स उठा लिए। बाक्स में सोने का हार, सोने की चैन, चार अंगूठियां और कान का झुमका मौजूद था, जिन्हें चोर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने घर में सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित नीरज पांडेय ने मामले की तहरीर तहबरपुर थाने में दी है और शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed