{"_id":"61292e073733dc5edd2d72c9","slug":"thieves-blew-valuable-jewelry-including-cash-from-closed-house-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बंद मकान से चोरों ने नकदी समेत कीमती जेवर उड़ाए, 20 लाख की चोरी का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बंद मकान से चोरों ने नकदी समेत कीमती जेवर उड़ाए, 20 लाख की चोरी का दावा
Fri, 27 Aug 2021 11:58 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:58 PM IST
सार
रोहनिया क्षेत्र के मंडाव स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौका मुआयना कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
बंद मकान से लाखों की चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के मंडाव स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में सत्या देवी के बंद मकान से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ किया। पुलिस मौका मुआयना कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
हनुमान नगर कॉलोनी स्थित बुुजुर्ग सत्या देवी के पति का पिछले माह निधन होने से पेंशन का कागजात बनवाने के लिए पुत्र अश्विनी शर्मा के साथ हाजीपुर बिहार गईं थी। नाती विनायक और पुत्र के मित्र अमित को घर सौंप गई थी। रक्षाबंधन वाले दिन नाती विनायक अपने घर भदोही चला गया। इस दौरान भुल्लनपुर निवासी अमित भी अपने घर पर सो गया।
विज्ञापन
15 लाख के आभूषण चोरी
बुजुर्ग सत्या का दावा है कि पांच लाख नकद और 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए। सत्या देवी का बड़ा पुत्र राहुल श्रीनगर स्थित सेना में तैनात है। दूसरा बेटा अश्वनी हाजीपुर में अध्यापक और छोटा बेटा आशीष मुंबई में कार्यरत है। रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ भारती ने बताया कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
अश्लील वीडियो वायरल करने पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर दुकानदार की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया। वहीं, दुकानदार का आरोप है कि छह से सात लोगों ने बेवजह आरोप लगाकर पिटाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।