फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves Attempted theft in Union Bank broke window and door ran away after siren sounded in varanasi

वाराणसी: यूनियन बैंक में चोरी का प्रयास, खिड़की और दरवाजे को तोड़ स्ट्रांग रूम तक पहुंचे, सायरन बजने पर भागे

Tue, 03 Aug 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Aug 2021 10:21 PM IST
सार

बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में सोमवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों को पकड़ने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Thieves Attempted theft in Union Bank broke window and door ran away after siren sounded in varanasi
बैंक की तोड़ी गई खिड़की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में सोमवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। बाथरूम की खिड़की और दो दरवाजे को तोड़ते हुए चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। इस दौरान सायरन बजने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला।

विज्ञापन


बाईपास तिराहे के समीप यूनियन बैंफ आफ इंडिया की शाखा है। देर रात अचानक बैंक का सायरन बजने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सूचना पाकर रात में ही बैंक अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और जांच की। प्रबंधक के अनुसार बैंक के पार्किंग स्थल की तरफ बाथरूम की खिड़की का ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे।
विज्ञापन


बाथरूम और मेन हाल का दरवाजा तोड़ते हुए स्ट्रांग रूम तक पहुंचे थे। किसी वजनी वस्तु से गेट तोड़ने का प्रयास करते सायरन बजने लगा। संभवत: सायरन की आवाज सुनकर चोर पार्किंग स्थल की चहारदीवारी फांदकर भाग निकले। बैंक के सभी सामान और कैश सुरक्षित है। बड़ागांव थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि बैंक सहित बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed