{"_id":"65d123a831ea2a91c203eb34","slug":"thief-ran-away-with-womans-gold-chain-varanasi-news-c-20-vns1013-516249-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महिला की सोने की चेन लेकर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महिला की सोने की चेन लेकर भागा चोर
विज्ञापन
राजातालाब। जयापुर में शुक्रवार रात घर में सो रही महिला की सोने की चेन लेकर चोर भाग निकला। घर में लगे सीसी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद है। शनिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जयापुर निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छत के रास्ते अंदर घुसे चोर ने दूसरे कमरे में सो रही बहन रीता सिंह के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया। बहन के शोर मचाने पर चोर छत के रास्ते भाग निकला। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और छानबीन की। संवाद
किशोरी को अगवा करने का आरोप
सिंधौरा। हिरामनपुर गांव निवासी किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मां ने बताया कि सात फरवरी को वह एक शादी में अपने बहन के घर गई और वापस आने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मां का आरोप है कि किसी ने बेटी को अगवा कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद