{"_id":"6889db9f74296db4c90f4d83","slug":"thief-broke-into-contractor-house-and-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-in-varanasi-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ठेकेदार के घर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ठेकेदार के घर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Jul 2025 02:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:15 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस का भी खौफ नहीं है। यही वजह है कि बड़ी पियरी में ठेकेदार सुनील गुप्ता के घर में बुधवार को चोरी हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद चिंतित बैठे परिवार के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के चौक थाना क्षेत्र के बड़ी पियरी में ठेकेदार सुनील गुप्ता के घर में बुधवार को चोरी हो गई। गली में लगे सीसी कैमरे में एक आरोपी दिख रहा है।
विज्ञापन
सुनील गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और कमरे में रखी आलमारी से 12000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
पत्नी के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन