फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thief blew away jewelery worth lakhs by giving three thousand advance

चोरी का गजब तरीका: तीन हजार एडवांस देकर लाखों की ज्वेलरी उड़ा ले गया चोर, चकराया दुकानदार का सिर!

Tue, 01 Nov 2022 05:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

औसानगंज निवासी निरजानंद उर्फ जग्गू सेठ की कोहिनूर ज्वेलर्स नाम से दुकान है। जग्गू के मुताबिक दोपहर दो बजे के करीब स्कूटी सवार दो लोग दुकान के सामने आकर रुके। उनमें से एक व्यक्ति दुकान में आया और कहा कि वह जैन धर्म का अनुयायी है। उसे अपने गुरुजी के लिए अंगूठी लेनी है। अंगूठी ऐसी होनी चाहिए जो किसी ग्राहक ने छुई न हो।

विज्ञापन
Thief blew away jewelery worth lakhs by giving three thousand advance
घटना को अंजाम देने वाले स्कूटी सवार उचक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज इलाके में आभूषण की दुकान से उचक्का ज्वेलरी खरीदने के नाम पर दुकानदार को चकमा देकर करीब दो लाख का सोना लेकर चंपत हो गया। दुकानदार को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचित किया। उचक्कागिरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज कब्जे में लेकर उचक्कों की तलाश कर रही है। औसानगंज निवासी निरजानंद उर्फ जग्गू सेठ की कोहिनूर ज्वेलर्स नाम से दुकान है। जग्गू के मुताबिक दोपहर दो बजे के करीब स्कूटी सवार दो लोग दुकान के सामने आकर रुके। उनमें से एक व्यक्ति दुकान में आया और कहा कि वह जैन धर्म का अनुयायी है। उसे अपने गुरुजी के लिए अंगूठी लेनी है। अंगूठी ऐसी होनी चाहिए जो किसी ग्राहक ने छुई न हो।

विज्ञापन

दुकानदार ने उचक्के को एक डिब्बे में रखी हुई कुछ अंगूठी दिखाईं। जग्गू को उचक्के ने लगभग तीन हजार रुपए एडवांस दिया और कुछ अंगूठियों को अलग रखने के लिए बोला। उसने कहा कि वह अपने गुरुजी के साथ कुछ देर में आकर अंगूठी पसंद कर ले जायेगा। सराफा को अपनी बातों में उलझा कर उचक्के ने करीब 43 ग्राम सोने के जेवर का डिब्बा उठा कर अपनी जेब में रख कर दुकान से निकल गया। उसके जाने के बाद जब जग्गू सेठ ने आभूषणों का मिलान किया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर स्कूटी सवार दोनों उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed