फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   these trains are nor run from today

रेल यात्री ध्यान दें, कोहरे के कारण आज से ये ट्रेनें नहीं चलेंगी

Fri, 01 Dec 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 01 Dec 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
these trains are nor run from today
train
अगर आप रेल से सफर करने वाले हैं तो कृपया ट्रेन की जानकारी कर लें। कोहरे के कारण रेल प्रसासन ने कुछ ट्रेनों को आज से 13 फरवरी तक  रद्द कर दिया है। मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी, औड़िहार-जौनपुर सवारी गाड़ी, औड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी, वाराणसी-फेफना डेमू गाड़ी, छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, रामपुर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी का संचालन एक दिसंबर से 13 फरवरी तक पूर्ण निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


ये रहेंगी आंशिक निरस्त
छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी का परिचालन एक दिसंबर से 13 फरवरी तक औंड़िहार से वाराणसी सिटी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा।
विज्ञापन


वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी का संचालन भी वाराणसी सिटी से औंड़िहार स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू गाड़ी का परिचालन गाजीपुर सिटी से वाराणसी जंक्शन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। गोंडा-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी का संचालन 01 दिसंबर से 13 फरवरी तक बुढ़वल से सीतापुर कैंट स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनें निरस्त और कई घंटों देरी से पहुंचीं वाराणसी

these trains are nor run from today
ट्रेन - फोटो : file photo
वाराणसी से चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहीं तो वहीं कई घंटों देरी से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। लोग प्लेटफार्मों पर ठिठुरते रहे। दिनभर सैकड़ों यात्री केवल ट्रेनों की लोकेशन लेते रहे। 

मरुधर एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची और अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हो सकी। इसी प्रकार नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची।

यही कारण रहा कि दोपहर बाद दो बजे के बजाय शाम सात बजे के बाद रवाना हो सकी। इसी प्रकार महामना सात घंटे, सद्भावना सात घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस आठ घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी भी आठ घंटे देरी से रवाना हो सकी। अमृतसर-हावड़ा, जनसाधारण एक्सप्रेस, लोक मान्य तिलक गोरखपुर निरस्त रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed