फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be three new platforms at Kent Station

कैंट स्टेशन पर बनेंगे तीन नए प्लेटफार्म

Fri, 09 Sep 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 09 Sep 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
There will be three new platforms at Kent Station
कैंट स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंध एके पुठिया।
कैंट रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड की जगह तीन नए यात्री प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। यहां ट्रेनों को स्थानांतरित किया जाएगा और यार्ड रिमॉडलिंग के तहत कैंट स्टेशन के प्लेटफार्मों को क्रमबद्ध तरीके से सरेंडर कर विकास किया जाएगा। गुड्स शेड को लोहता और चौखंडी शिफ्ट किया जा रहा है। अक्तूबर से मालगाड़ियों की हैंडलिंग चौखंडी और लोहता में शुरू हो जाएगी। शहर में गुड्स शेड की वजह से ट्रकों की आवाजाही पर भी विराम लगेगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने गुरुवार को वाराणसी के कैंट स्टेशन के निरीक्षण बाद कही। वह इलाहाबाद से वाराणसी के बीच डबलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य देखते पहुंचे थे। यहां से वह लखनऊ निकल गए।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने बताया कि वाराणसी से इलाहाबाद और वाराणसी से लखनऊ के बीच कई फेजों में मार्च तक डबलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि ट्रेनों की रफ्तार तेज होगी और ट्रेनों को क्रासिंग के लिए रुकना नही पड़ेगा। इलाहाबाद की ओर लोहता से जंघई के बीच, 17 किलोमीटर लंबे रेलखंड के डबलिंग का कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। लोहता से चौखंडी और चौखंडी से सेवापुरी तक 15 किलोमीटर डबलिंग का कार्य दिसंबर तक और सुरियावां से जंघई तक का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


लोहता से जंघई तक बचा हुआ रेल खंड का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। बताया कि सेकेंड एंट्री के विकास के लिए डिफेंस से जमीन लेने का मामला अंतिम दौर में है। जमीन के बदले जमीन देने की प्रक्रिया के तहत लखनऊ में रेलवे ने जमीन चिह्नित कर लिया है। 19 हजार स्क्वायर मीटर जमीन सेना को दी जानी है। दूसरी ओर लखनऊ वाया सुल्तानपुर रेलखंड के डबलिंग और विद्युतीकरण का कार्य 31 मार्च तक किया जाना है। सितंबर में शिवनगर-मुसाफिर खाना-अदीमपुर 18 किलोमीटर रेल खंड का काम पूरा हो जाएगा। नवंबर में कोइरीपुर-महारानी पश्चिम-लमुआ के 17 किलोमीटर लंबे रेखखंड का कार्य कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहींकोइरीपुर-हरपालगंज-श्रीकृष्णनगर 19 किलोमीटर लंबे रेलखंड का कार्य जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। मार्च तक इस मार्ग के डबलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य है। सेटेलाइट टर्मिनल के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे मंडुवाडीह और वाराणसी सिटी का विकास कर रहा है। इसके पूर्व कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पीआरएस के सामने मार्ग चौड़ीकरण के कार्य पर असंतुष्टि जताई। प्लेटफार्म नंबर नौ, सेकेंड एंट्री, प्लेटफार्म नंबर एक और सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे कार्य को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed