फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be no evaluation today; so far, 35.24% of high school and 46.26% of intermediate copies have been checked.

Varanasi News: आज नहीं होगा मूल्यांकन, अब तक हाईस्कूल की 35.24 और इंटर की 46.26 फीसदी कॉपियां जांची गईं

Sat, 21 Mar 2026 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
There will be no evaluation today; so far, 35.24% of high school and 46.26% of intermediate copies have been checked.
- तीन दिन में 61,371 हाईस्कूल और इंटर की 50,217 कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। यूपी बोर्ड की ओर से कराए जा रहे मूल्यांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को 723 शिक्षक अनुपस्थित रहे। शनिवार को ईद के अवकाश के कारण मूल्यांकन नहीं होगा। जिले के 4 केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में अब तक हाईस्कूल की 61,371 और इंटर की 50,217 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। अभी हाईस्कूल की 293740 हाईस्कूल और इंटर की 176416 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। चार केंद्रों पर हो रहे मूल्यांकन में तीसरे दिन तक हाईस्कूल की 3,55,111 और इंटरमीडिएट की 2,16,633 कॉपियां ही पहुंच पाईं। इनमें से शुक्रवार को हाईस्कूल की 36,450 और इंटरमीडिएट की 24,902 कॉपियों का मूल्यांकन हो पाया। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्यांकन जारी है। पूरी कॉपियां अबतक जिले के केंद्रों तक नहीं पहुंचीं। तय समय सीमा में मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को ईद के अवकाश और 26 मार्च को राम नवमी के अवकाश पर भी मूल्यांकन स्थगित रहेगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed