फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be greenery on the banks of Asi and Varuna river

Varanasi News: असि और वरुणा नदी के तट पर भी होगी हरियाली

Sun, 25 Jun 2023 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
There will be greenery on the banks of Asi and Varuna river
एनजीटी द्वारा नामित सीईएमडीई की टीम एक जुलाई को करेगी निरीक्षण
विज्ञापन


तैयार की गईं हैं तीन परियोजनाएं, सिंचाई विभाग कराएगा कार्य

पार्क बनाने, पौधरोपण के अलावा होगी सिल्ट की सफाई
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पौराणिक नदी असि और वरुणा का भी पुनरुद्धार होगा। सफाई के साथ ही इनके तटों पर हरियाली होगी और पार्क भी बनेंगे। गंगा की तरह यह भी पर्यटन के केंद्र बनेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशन में सेंटर फॉर इनवायरमेंट मैंनेजमेंट डीग्रेड ईको सिस्टम (सीईएमडीई) ने कार्ययोजना तैयार की है।
लुप्त होने के कगार पर खड़ी असि और गंदगी का पर्याय बनी वरुणा नदी की पीड़ा को एनजीटी के निर्देशन में दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। एनजीटी ने सीईएमडीई को इन दोनों नदियों के पुनरुद्धार और सुंदरीकरण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीईएमडीई की पहली टीम मई में यहां आई थी। अब दूसरी टीम एक जुलाई को आ रही है, जो निरीक्षण कर बाकी कार्य को इस कार्ययोजना में शामिल करेगी।
विज्ञापन



जीवों का होगा संरक्षण, रोपे जाएंगे औषधीय पौधे
कंस्ट्रेक्टेड वेटलैंड सिस्टम (सीडब्ल्यूएस) के तहत नदी के भीतर पत्थर व जाली लगाने के साथ ही बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाएगा। जीव-जंतुओं का संरक्षण होगा और पार्क में औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। दोनों नदियों की सिल्ट की सफाई होगी। पांच ब्लाॅकों के 39 गांवों से होकर गुजरने वाली वरुणा नदी के 20 किमी तक तथा असि नदी के किनारे आठ किमी तक कार्य होगा। वन विभाग, जलनिगम, नगर निगम, वीडीए, सिंचाई विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग आदि कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सीईएमडीई की टीम के निरीक्षण के बाद परियोजनाओं के लिए बजट का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। - राजेश यादव, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed