फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be additional police on the ghats, drones will be monitored

घाटों पर रहेगी अतिरिक्त पुलिस, ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 10 Nov 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
There will be additional police on the ghats, drones will be monitored
छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देख कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। गंगा घाट, तालाब और कुंडों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जाएगी। विशेषकर गंगा घाटों पर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। पुलिस ड्रोन कैमरे से भी भीड़ की निगरानी करेगी। पुलिस आयुक्त ने काशी और वरुणा जोन के एसीपी, थानेदारों और चौकी प्रभारियों को विशेष दिशानिर्देश दिए हैं। जल पुलिस और एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी लापरवाही नहीं बरतने को कहा। मंगलवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने छठ , देव-दीपावली और वीवीआईपी आगमन को देख मातहतों संग बैठक की। कहा कि घाटों पर पुलिस चक्रमण और जांच तेजी से करे। श्रद्धालुओं संग दुर्व्यवहार न हो।
विज्ञापन

घाटों की ओर वाहन ले जाने से बचें
वाराणसी। छठ पर्व को लेकर यातायात पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन न चलाएं और पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ा करें। बुधवार दोपहर तीन बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जो कि बृहस्पतिवार सुबह तक रहेगा।
विज्ञापन

डायवर्जन प्लान
गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और शीतला घाट के अलावा अन्य घाटों पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
हाईवे स्थित हर सेवानंद पब्लिक स्कूल से नगवां चौकी की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राजघाट स्थित बसंता कॉलेज मोड़ से खिड़कियां घाट और राजघाट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
भदऊ चुंगी से घाट की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सूूजाबाद पुलिस चौकी से छोटे और बड़े वाहनों को राजघाट जाने नहीं दिया जाएगा। इन्हें पड़ाव से रामनगर डायवर्ट किया जाएगा।
कचहरी स्थित जालान के पास से शास्त्री घाट की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
बीएलडब्ल्यू परिसर स्थित सूर्य सरोवर तालाब के पास वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed