{"_id":"608701208ebc3e24575154d7","slug":"there-will-be-a-free-funeral-for-those-who-lost-their-lives-in-corona-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना से जान गंवाने वालों का निशुल्क अंतिम संस्कार होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना से जान गंवाने वालों का निशुल्क अंतिम संस्कार होगा
Mon, 26 Apr 2021 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:36 PM IST
सार
संबंधित अस्पताल से डेथ सर्टिफिकेट लाना होगा, अस्पतालों को भेजा गया प्रोफार्मा, परिजन हरिश्चंद्रघाट, सामनेघाट पर लकड़ी या प्राकृतिक गैस से संचालित शवदाह गृह पर अंत्येष्टि करा सकते हैं
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में नगर निगम की ओर से कोरोना से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार निशुल्क किया जाएगा। संबंधित अस्पताल से डेथ सर्टिफिकेट लाना होगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार कोई भी व्यक्ति कोविड-पॉजिटिव रिपोर्ट / अस्पताल से जारी प्रमाणपत्र, नगर निगम हेल्प डेस्क पर प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
परिजन हरिश्चंद्रघाट / सामनेघाट पर लकड़ी या प्राकृतिक गैस से संचालित शवदाह गृह पर अंत्येष्टि करा सकते हैं। समस्त अस्पतालों में जिलाधिकारी के माध्यम से एक निर्धारित प्रोफार्मा दिया गया है। ताकि कोविड से मरने वाले लोगों के शवों को पहचाने में आसानी हो। कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001805567/ 05422221942 पर घर से शव वाहिनी की सुविधा 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
उधर, हरिश्चंद्र घाट पर गैस शवदाह गृह की एक मशीन की मरम्मत का कार्य दिन भर चला। उम्मीद है मंगलवार शाम तक इसे चालू कर दिया जाएगा। शवदाह गृह के प्रभारी अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि दूसरी मशीन में सिरेमिक ईंट बदलने का काम चल रहा है। इसके अलावा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना से मरने वालों के शव निशुल्क जलाए जाएंगे
विज्ञापन