फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There was a blast of youth in the streets, the election giggling continued

Varanasi News: गलियों में मची युवाओं की धमाचौकड़ी, अड़ी पर होती रही चुनावी चकल्लस

Fri, 05 May 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
There was a blast of youth in the streets, the election giggling continued
नगर निगम चुनाव के कारण शहर भर में बंदी जैसा माहौल रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी, लेकिन घाट और गलियां गुलजार थीं। गलियों में युवाओं ने क्रिकेट की फील्ड सजाई तो घाटों पर भी जमकर मस्ती करते नजर आए। दोपहर में धूप ज्यादा होने के कारण घाटों पर आवाजाही कम रही। एक तरफ बूथों पर लोग मतदान कर रहे थे दूसरी ओर छुट्टी होने के कारण बच्चे और युवा गलियों में धमाचौकड़ी मचाते हुए नजर आए। वहीं पक्का महाल, कालभैरव, चौक, लक्सा, औरंगाबाद की गलियों में मतदान करने के बाद लोगों ने अड़ी भी सजाई। कहीं हार जीत की गणित तो कहीं प्रत्याशियों के वोट को लेकर चकल्लस होती रही। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा कालभैरव के मंदिर सहित गंगा घाट और दुर्गाकुंड व संकटमोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हालांकि वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिरों की यात्रा पैदल ही करनी पड़ी। गंगा के घाट पर नवविवाहित जोड़े भी पूजा करने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


दूध और फल मंडी में सन्नाटा
चुनाव के कारण विशेश्वरगंज में लगने वाली दूध और फल मंडी बृहस्पतिवार को बंद रही। सुबह दूध खरीदने के लिए विशेश्वरगंज दूध सट्टी पहुंचे लोगों को जब दूध नहीं मिला तो उन्हें इधर उधर भटकना पड़ा। वहीं फल मंडी में भी दिन भर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


हूटर बजा, दुकानों का शटर गिरा
जिला प्रशासन के द्वारा नगर निगम चुनाव को लेकर आवश्यक वस्तुओं को छोड़ बाकी खाद्य पदार्थों की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन कई जगहों पर चाय, पान, गुटखा, सिगरेट, मिठाई, गोश्त सहित अन्य चीजों की दुकानें आधा शटर गिरा कर खुली हुई थीं। पुलिस वाहनों के हूटर की आवाज सुनकर दुकान का शटर गिरा दे रहे थे। कोयलाबाजार, पठानीटोला, कज्जाकपुरा, मच्छोदरी, मैदागिन, दारानगर, ओसानगंज, जैतपुरा, छोहरा, गोलगड्डा सहित आसपास के इलाकों में दिन भर दुकानें आधा शटर गिरा कर खुली हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed