{"_id":"57816b2e4f1c1bee067fa1c3","slug":"there-shone-the-face-of-post-medhavion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक पाकर चमके मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक पाकर चमके मेधावियों के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 10 Jul 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
सम्मानित किए गए मेधावियों के साथ बीएचयू के कुलपति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थी दिवस पर शनिवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न बोर्डों से हाईस्कूल-इंटर परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। आर्य महिला पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को पदक, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कुलपति ने कहा कि सम्मान चाहे कोई भी हो मिलने के बाद मन में जिम्मेदारी के साथ काम करने का भाव पैदा होता है। कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं में ज्ञान-शील और आचरण का होना जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र तिवारी ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान आर्य महिला इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, यूपी कॉलेज, रानी मुरारका इंटर कॉलेज, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के करीब एक हजार विद्यार्थी सम्मानित हुए।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश्वर नाथ पांडेय, आयुष दूबे, ऋषिकेश पांडेय, अमन यादव, कान्हा तिवारी, साकेत कुमार वत्स, आनंदेश्वर मिश्रा, सत्य कुमार तिवारी, अमन यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्रकांत मिश्र ने की। अतिथियों का स्वागत महानगर मंत्री दिनेश दीक्षित और धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष डॉ. वंदना झा, संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सुचिता त्रिपाठी ने किया। इस दौरान घनश्याम शाही, सर्वेश त्रिपाठी, प्रियांशु तिवारी, छाया, आयुषी श्रीमाली सहित कई लोग मौजूद रहे।