फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are three robbery in one day at varanasi

बनारस में बेखौफ लुटेरे, दिन में कैशियर और आरपीएफ जवान तो रात में वृद्धा से लूट

Wed, 08 Nov 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 08 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
there are three robbery in one day at  varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर
बनारस में  बिजली विभाग के कैशियर और मंडुवाडीह इलाके में आरपीएफ के जवान से लूट की घटनाओं के कुछ घंटे बीतने के बाद ही मंगलवार की रात तीन बदमाशों ने लंका थाना के नैपुरा कला गांव में एक घर पर धावा बोला। घर में सोई प्रभा देवी (60) को बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद 35 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग निकले। वृद्धा के शोर मचाने पर उनके बेटे ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के नैपुरा कला गांव की प्रभा देवी मंगलवार की रात अपने घर में सोईं हुईं थीं। इसी दौरान छत के रास्ते से घुसे दो बदमाशों ने उन्हें जगाया और गले पर चाकू सटाकर उनकी सोने की चेन उतरवा ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने प्रभा देवी से आलमारी खुलवाई और उसमें रखे 35 हजार रुपये अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगदी और चेन लूटने के बाद बदमाशों ने प्रभा देवी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए। इसके तत्काल बाद उन्होंने शोर मचाया तो बेटे सूरज ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। पीड़िता के अनुसार दो बदमाश कमरे के अंदर घुसे थे और एक छत पर खड़ा होकर बाहर के माहौल की टोह ले रहा था।

उधर, सूरज ने बताया कि घर से लगभग आधा किमी की दूरी पर रमना पुलिस चौकी है। 10 दिन पहले भी चोरी हुई थी लेकिन पुलिस सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि बदमाश वारदात पर वारदात कर रहे हैं।

आरपीएफ जवान को लूटने वालों का सुराग नहीं

there are three robbery in one day at  varanasi
यूपी100 - फोटो : amar ujala
डीरेका स्थित सेंट्रल मार्केट के पास आरपीएफ के हेड कांस्टेबल जीयन राम से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूटने के मामले में बुधवार को भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है लेकिन उनसे भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।

वहीं, इस घटना ने फैंटम दस्ता, पुलिस की गश्त और पीआरवी के पुलिसकर्मियों के साथ डीरेका परिसर में तैनात आरपीएफ की सजगता पर भी सवाल खड़े किए हैं। गाजीपुर के काजी टोला के निवासी जीयन राम डीरेका में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात हैं।

मंगलवार को जीयन राम बेटी की शादी के लिए डीरेका स्थित एसबीआई से चार लाख रुपये निकाले थे। वह सेंट्रल मार्केट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा झोला छीन कर भाग गए।

बुधवार को तफ्तीश में जुटी पुलिस ने बैंक और डीरेका परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों को भी सूचीबद्ध किया गया है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में हाेंगे।

कैशियर को लूटने के मामले में एक हत्थे चढ़ा

there are three robbery in one day at  varanasi
सीसीटीवी - फोटो : FILE PHOTO
 भेलूपुर थाना अंतर्गत जवाहर नगर कालोनी में बिजली विभाग के कैशियर जंगबहादुर यादव को गोली मारकर 2.90 लाख लूटने के मामले में बुधवार को पुलिस ने चंदौली के चकिया से छोटी गैबी निवासी एक बदमाश को हिरासत में लिया। बदमाश के पास से लूटे गए कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। इस बदमाश की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। वहीं, तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात में चार बदमाश शामिल थे। इसके अलावा बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को रेकी करने के शक में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

सरायनंदन निवासी जंगबहादुर यादव दुर्गाकुंड स्थित विद्युत उपकेंद्र में कैशियर हैं। मंगलवार को जमा हुए बिल के रुपये अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर लेकर जंगबहादुर कमच्छा स्थित पावर हाउस जमा करने जा रहे थे। जवाहर नगर-खोजवां मार्ग पर जंगबहादुर पहुंचे तो गमछा बांधे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनने लगे। जंगबहादुर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी आंख पर मिर्च पाउडर झोंक दिया।

इसके बाद भी जंगबहादुर को भारी पड़ता देख बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी और बैग छीनकर खोजवां की ओर भाग निकले। बैग में 2.90 लाख रुपये और 2.80 लाख रुपये का चेक था। पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों को चिह्नित कर जांच शुरू की। हिरास में लिए गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि लूट में उसके साथ सोनिया का एक और महमूरगंज क्षेत्र के दो साथी भी शामिल थे।

पुलिस इन तीनों की तलाश कर रही है। वहीं, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ही लूट की साजिश रची और बदमाशों के साथ मिल कर उसे अंजाम तक पहुंचाया। कुछेक संदिग्ध हत्थे चढ़े हैं, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

लूट के विरोध में प्रदर्शन

साथी को गोली मारकर लूटने के विरोध में बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने चतुर्थ उपखंड पर सभा कर जिम्मेदार अधिकारियों की बर्खास्तगी और गनमैन के साथ सरकारी वाहन में कैश ले जाने की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

सभा की अध्यक्षता तपन हलदर ने की। इसमें जिउत लाल, आरके वाही, एपी श्रीवास्तव, राघवेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र सिंह, जलालुद्दीन, संतोष वर्मा, पांचू राम आदि शामिल रहे।

उधर, विद्युत मजदूर संगठन ने भिखारीपुर में बैठक कर घटना के विरोध में रोष प्रकट किया। जोनल अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि कैशियर से सरेराह लूट गंभीर मामला है, जिस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, इंद्रेश राय, दिलीप कुमार पांडेय, एपी सिंह, वेद प्रकाश राय, राजकुमार यादव, नरेंद्र गोपाल शुक्ल और देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed