फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There are potholes on road at many places in Smart City Varanasi officers do not see

Varanasi News: स्मार्ट सिटी वाराणसी में कई जगहों पर हैं सड़क पर गड्ढे, नहीं पड़ती अफसरों की नजर

Sun, 03 Jul 2022 03:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Jul 2022 03:00 PM IST
सार

वाराणसी शहर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां सड़कें खराब हैं। जिन्हें सड़क बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है वह भी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन इस ओर उनका ध्यान नहीं जाता।

विज्ञापन
There are potholes on road at many places in Smart City Varanasi officers do not see
वाराणसी में नगर निगम के पास बदहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम कार्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़कों पर गड्ढे हैं। इस मार्ग का इस्तेमाल स्वयं नगर निगम के अधिकारी रोज करते हैं। खास बात यह है कि मुख्य अभियंता जिन्हें सड़क बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है वह भी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन इस ओर उनका ध्यान नहीं जाता। उनके वाहन में लगे शॉकर की वजह से गड्ढों का पता नहीं चलता होगा। जबकि जनता इन गड्ढों से त्रस्त है।  

विज्ञापन

शहर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां सड़कें खराब हैं। न केवल स्थानीय जनता बल्कि पार्षदों ने भी कई बार शिकायतें की हैं। अस्सी के लोगों ने कई बार इन गड्ढों की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्य अभियंता मोइनुददीन ने कहा कि बारिश के पूर्व कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। जहां-जहां से पार्षदों ने शिकायत की है उन सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। नगर निगम के आसपास भी गड्ढे भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों से खराब सड़कों को लेकर कई बार शिकायत की गई है। लोगों को काफी दिक्कत होती है। आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही निर्माण कराएंगे। - शशि सोनकर, पार्षद, शिवपुरवा 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के पहले ही सड़कों का निर्माण हो जाना चाहिए था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कई बार लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। - रामनारायण नगर निगम 


सड़कों की हालत खराब है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो शायद कुछ इलाकों का कायाकल्प हो जाएगा। सड़क बनी नहीं की खोदाई करने वाली एजेंसियां आ जाती हैं। - ओमप्रकाश चौरसिया छित्तपूर 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed