फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are on any Bangladeshis in varanasi

बनारस में एक भी बांग्लादेशी की नहीं हो पाई तस्दीक, CM योगी ने दिया था सर्वे का निर्देश

Thu, 02 Nov 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Written by: पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी Updated Thu, 02 Nov 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
there are on any Bangladeshis in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कराए गए सर्वे में 15 हजार से अधिक बांग्लादेशियों के अवैध तरीके से बनारस  में रहने की आशंका के बावजूद पुलिस एक भी ऐसे व्यक्ति की तस्दीक नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


जिन डेढ़ दर्जन चिह्नित इलाकों में सर्वे कराया गया, वहां के बाशिंदों के पास मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसे अहम दस्तावेज देख खुफिया इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उनकी मूल नागरिकता तय कर पाना मुश्किल हो गया। इन्होंने न सिर्फ भारतीय नागरिकता के दावे किए बल्कि बोली-भाषा से जुड़े सवालों पर जवाब दिया कि हम बांग्लादेशी नहीं बांग्लाभाषी है सर... कितनी बार हमारा वेरिफिकेशन होगा...। 
विज्ञापन


खुफिया इकाइयों के पूर्व के अनुमान के अनुसार शहर और इससे सटे इलाकों में 15 हजार से अधिक बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से रहकर रिक्शा चलाने, मजदूरी, घरेलू नौकर के साथ ही होटलों-ढाबों, ठेले-खोमचों पर काम करते हैं। इनमें से कई बस्तियों का कुछ वर्षों पहले तक नामोनिशान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 15 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम के निर्देश के आधार पर भेलूपुर के बजरडीहा, खोजवा, लंका के नगवां, दशाश्वमेध, कोतवाली, जैतपुरा, आदमपुर, रामनगर के सूजाबाद, नगर निगम पुलिस चौकी क्षेत्र, कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास, वरुणा पार की प्रेमचंद नगर कॉलोनी और आवास विकास कॉलोनी के साथ ही शहर के बाहरी इलाकोें की झोपड़ पट्टियों में सर्वे कराया गया। जहां-जहां सर्वे किया गया है,  

यहां भी सब वोट का खेल!

there are on any Bangladeshis in varanasi
यूपी100 - फोटो : amar ujala

वोट के चक्कर में स्थानीय नेताओं ने ही बांग्लादेशी नागरिकों का पहले राशनकार्ड बनवाया और फिर राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उनका मतदाता परिचय पत्र और आधार कार्ड भी बनवा दिया। ऐसी जानकारी पुलिस-प्रशासन को मिली है। इससे संवेदनशील शहर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

खुद को पश्चिम बंगाल का बताया
जिन पर भी बांग्लादेशी नागरिक होने का शक है, वो खुद को बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा, नादिया, उत्तरी 24 परगना, रायगंज और जलपाईगुड़ी जिले का मूल निवासी बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक सत्यापन के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस बांग्ला भाषा में विवरण उपलब्ध कराने को कहती है, इससे दिक्कतें आती हैं।

एडीजी जोन बी महापात्रा ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित करने के लिए हुए सर्वे में पेश किए गए दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed