फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are no any name for bjp candidte in four constituency of ballia

बलिया के चार सीटों पर भाजपा ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, कद्दावर नेता असमंजस में

Thu, 02 Feb 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Thu, 02 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
there are no any name for bjp candidte in four constituency of ballia
प्रत्याशी को लेकर असमंजस में कद्दावर नेता और कार्यकर्ता
बलिया जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से भाजपा के कार्यकर्ता व नेता ऊहापोह की स्थिति में हैं। पार्टी के कद्दावर नेता खुलकर प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। वह भले ही पार्टी का सिंबल लेकर प्रचार में जुटे हैं लेकिन स्थानीय चेहरे को लेकर उनके मन में भी जिज्ञासा है। टिकट के लिए कई दावेदार लखनऊ और दिल्ली में शरण लिए हुए हैं। वे भी पार्टी के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन

टिकट जारी होने के बाद चुनाव लड़ने को लेकर आगे की रणनीति बनाने की बात कह रहे हैं।
बलिया जिले के सात विधानसभा सीटों में से रसड़ा, फेफना और बेल्थरारोड में भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी तरह जुट गए हैं लेकिन अभी तक बलिया नगर, बांसडीह, बैरिया और सिकंदरपुर में प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इन सीटों पर टिकट के दावेदार असमंजस की स्थिति में हैं। कद्दावर नेता खुद को टिकट मिलने की भले ही दावा कर रहे हैं लेकिन अभी तक पुख्ता नहीं होने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया नगर से टिकट के दावेदारों में पूर्व विधायक मंजू सिंह, भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, आनंद स्वरूप शुक्ला, अनूप चौबे इत्यादि की चर्चा चल रही है। बांसडीह विधानसभा सीट से भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकट मिलने का दावा भले ही कर रहे हैं लेकिन अभी तक पार्टी की तरफ से सूची जारी नहीं किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है।
इस सीट से भाजपा नेत्री केतकी सिंह भी टिकट को लेकर अपनी दावेदारी कर रही हैं। उनका कहना है कि टिकट को लेकर अभी भी आशान्वित हूं। सिकंदरपुर और बैरिया विधानसभा सीट पर भी टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है।

पार्टी की तरफ से उक्त विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची फाइनल नहीं होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
पार्टी के कई कद्दावर नेता यहां तक कहने लगे है कि चुनाव में कम ही दिन बचे हैं, अंतिम दिनों में नाम फाइनल होने के बाद लोगों के बीच अपनी पैठ मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed