फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There are more than 12 lakh BJP workers in Kashi region, those with missed calls are not included in this.

Varanasi News: काशी क्षेत्र में 12 लाख से ज्यादा हुए भाजपा के कार्यकर्ता, मिस्ड कॉल वाले इसमें शामिल नहीं

Tue, 24 Sep 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
There are more than 12 lakh BJP workers in Kashi region, those with missed calls are not included in this.
जिले के मामले में मिर्जापुर रहा सबसे अव्वल
विज्ञापन


वाराणसी जिला में 80811्र और महानगर में 80559 कार्यकर्ता


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी में काशी क्षेत्र के प्राथमिक सदस्यों का आंकड़ा 12 लाख के पार हो गया है। यह संख्या उनकी है, जिन्होंने फाॅर्म और बाकी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके सदस्यता ग्रहण की है। मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बने लोगों की संख्या अभी इसमें शामिल नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। काशी क्षेत्र के जिलों की बात करें तो मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 1,15,425 कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण कर ली है।

चार सितंबर को शुरू हुआ था अभियान
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि काशी क्षेत्र में चार सितंबर से इस सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। काशी क्षेत्र में संगठनात्मक रूप से 16 जिले शामिल हैं। इन आंकड़ों में 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बने लोगों की संख्या अभी जोड़ी जानी बाकी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया है, जो इस अभियान को गति देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


जिला वार सदस्यता की संख्या
वाराणसी जिला- 80811्र
वाराणसी महानगर - 80559
चंदौली - 78721
भदोही - 74222
गाजीपुर - 87976
जौनपुर - 60359
मछली शहर - 44203
मिर्जापुर - 1,15,425
प्रतापगढ़ - 1,12,385
प्रयागराज गंगापार - 60029
प्रयागराज महानगर - 1,07371
प्रयागराज यमुनापार - 42713
अमेठी - 45369
कौशाम्बी - 42152
सोनभद्र - 62550
सुल्तानपुर - 72925
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed