फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are 27 lakh voters elected mla from Eight constituency of varanasi

वाराणसी के आठ विधानसभाओं में 27 लाख मतदाता चुनेंगे नए विधायक

Wed, 04 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
there are 27 lakh voters elected mla from  Eight constituency of varanasi
पार्टी दफ्तरों से निर्वाचन कार्यालय तक बढ़ी सरगर्मी - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

 विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बुधवार को पार्टी कार्यालयों से लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय तक सरगर्मी बढ़ गई।
निर्वाचन कार्यालय में मतदाताओं और मतदान केंद्रों की सूची अपडेट की जाने लगी और इसकी सूचना लखनऊ से लेकर दिल्ली निर्वाचन आयोग तक को देने का सिलसिला शुरू हो गया।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक इस बार वाराणसी जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 27 लाख 79 हजार 53 मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 जनवरी को होगा।
वाराणसी मंडल के चारों जिलों (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) में आठ मार्च को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होंगे।
 पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त के साथ निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की चुनौती के बीच अधिकाधिक मतदान के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

 पिछले दिनों कराए गए पुनरीक्षण में जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 22 हजार 419 नए मतदाता जुडे़ हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार आठों विधानसभा क्षेत्रों में नाम जुड़वाने के लिए कुल 1 लाख 22 हजार 536 आवेदन आए थे।
सत्यापन के दौरान इनमें से 117 लोगों के आवेदन खारिज किए गए।
नए मतदाताओं में 66824 महिलाएं और 55703 महिलाएं हैं। वहीं 48 हजार 241 के नाम मतदाता सूची से काटे गए।

इसमें से कुछ लोगों ने किसी दूसरे शहर की मतदाता सूची में नाम जुड़वा लिया था तो कुछ लोगों का देहांत होने के चलते सूची से नाम हटाया गया। नई मतदाता सूची में 124 हिजड़ों का नाम भी जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed