फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are 19 train cancle toady

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, 19 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

Wed, 06 Dec 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 06 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
there are 19 train cancle toady
train
ट्रेनों के परिचालन को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर मंगलवार को आरंभिक स्टेशनों से निरस्त की गईं 19 ट्रेनें बुधवार को गंतव्य तक नहीं पहुंचेंगी। वहीं रीशेड्यूल की गई सात ट्रेनें साढ़े दस घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचेंगी। मंगलवार को 50 ट्रेनें जहां 12 घंटे से अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं वहीं 18 ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन


सर्वाधिक विलंब से पहुंचने वाली ट्रेनों में डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस 12 घंटे से भी अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुई। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने कहा कि उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है जिसके चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेनों को रीशेड्यूल करके चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


 ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को मुगलसराय होकर गंतव्य को जाने वाली  अप पूर्वा एक्सप्रेस, डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन कुंभ एक्सप्रेस, अप महाबोधि एक्सप्रेस, अप हटिया आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अप पंजाब मेल, डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन फरक्का एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर, अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर और डाउन चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तथा अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डाउन जोधपुर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, डाउन पंजाब मेल दो घंटे, डाउन गंगा सतलुज एक्सप्रेस ढाई घंटे, डाउन चंबल एक्सप्रेस दो घंटे, डाउन कालका मेल एक घंटा, डाउन दून एक्सप्रेस पौने चार घंटे समेत 50 से ट्रेनें 12 घंटे से अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।

दूसरी तरफ रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल की गई ट्रेनें अप मगध एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, डाउन आनंद विहार संतरागाछी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस तीन घंटे, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, अप भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस 10 घंटे विलंबित होकर बुधवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी। 

आज मुगलसराय नहीं पहुंचने वाली ट्रेनें

there are 19 train cancle toady
डेमो इमेज

अप हिमगिरि एक्सप्रेस, अप विभूति एक्सप्रेस, डाउन पूर्वा एक्सप्रेस, अप और डाउन हटिया आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अप और डाउन हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस, अप और डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस, डाउन महाबोधि एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर। ) 

ट्रेनों के विलंबित होने की संख्या बढ़ने से यात्रियों की परेशानी भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ट्रेनों के इंतजार में उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सर्वाधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है जो परिवार संग यात्रा कर रहे हैं।

ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को खुले में प्लेटफार्म पर अथवा सर्कुलेटिंग एरिया में इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वाधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों से आए यात्रियों को हो रही है जब उन्हें ट्रेनों के अत्यधिक विलंबित होने के कारण वेटिंग हाल या फिर प्लेटफार्म पर खुले में ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।

हावड़ा जाने के लिए चंबल एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए परिवार संग पहुंचे धानापुर निवासी रामनिवास ने बताया कि ट्रेन के लेट होने से उन्हें काफी देर तक खुले में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। बच्चों को ठंड लगने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed