फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are 15 village of varansi will become smoke free on ujjwala yojana scheme

उज्ज्वला दिवसः बनारस के 15 गांव होंगे धुंआ रहित, 6300 महिलाओं को मिलेगा खास उपहार

Fri, 13 Apr 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 13 Apr 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
there are 15 village of varansi will become smoke free on ujjwala yojana scheme
ग्राम स्वराज अभियान के तहत वाराणसी से हो रही है शुरुआत
उज्ज्वला योजना के तहत शुरू किए गए ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को तेल कंपनियां उज्ज्वला दिवस के रूप में मनाएंगी। इस मौके पर वाराणसी की कुल 63 गैस वितरक एजेंसियां अपने अंतर्गत आने वाले 63 गांवों में एलपीजी पंचायत का आयोजन कर प्रत्येक गांव की सौ महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटेंगी।
विज्ञापन


साथ ही, पंचायत में एलपीजी और उज्ज्वला योजना की उपलब्धियां भी बताएंगी। यह जानकारी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंडियन ऑयल कंपनी के सहायक प्रबंधक व वाराणसी के नोडल अधिकारी सत्यम मिश्रा ने दी।
विज्ञापन


सहायक प्रबंधक ने बताया कि इस दिन हर वितरक एक गांव में 500 महिलाओं की एलपीजी पंचायत लगाएंगे और 100 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। जिले में 6300 गैस कनेक्शन 20 अप्रैल को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना को एक अप्रैल से और विस्तार दिया गया है। इसमें सात श्रेणी और जोड़ी गई हैं। इसमें अनुसूचित जाति-जनजाति, अंत्योदय परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, अति पिछड़ा वर्ग, वनवासी, चाय बागान या पुराने बागान जन जातियों तथा नदी और समंदर के टापू पर रहने वाले लोग इस श्रेणी में शामिल हैं। 

इसकी शुरुआत वाराणसी से हो रही है। पेट्रोलियम कंपनियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिले में एक लाख 49 हजार गरीब परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है।

लेकिन अभी तक मात्र लगभग 59 हजार 200 कनेक्शन दिए गए हैं। 70 हजार आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है। महिला लाभार्थी को योजना के अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन मिलेगा। महिला को 14 प्वाइंट का सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा।

यह दस्तावेज देने होंगे

there are 15 village of varansi will become smoke free on ujjwala yojana scheme
Ujjwala scheme
- महिला लाभार्थी का आधार और परिवार का अन्य वयस्क सदस्य का आधार की कॉपी
- राशन कार्ड की कॉपी
- बैंक पासबुक की कॉपी
- यदि उपरोक्त दी गई श्रेणी में से है तो उस कैटेगरी का सर्टिफिकेट 


छह सिलेंडर तक नहीं होगी लोन की रिकवरी
उज्ज्वला योजना के तहत दिए जा रहे मुफ्त गैस कनेक्शन के लोन की रिकवरी छह गैस सिलेंडर तक नहीं की जाएगी। गैस की सब्सिडी लाभार्थी के खाते में जाती रहेगी। दरअसल उज्ज्वला योजना के तहत बिना सिक्योरिटी मनी के  गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

इस दौरान रेगुलेटर पाइप आदि तो मुफ्त है पर सिलेंडर और चूल्हे के पैसे सब्सिडी से काटे जा रहे थे। सरकार ने इसमें बड़ी राहत दी है। अब कनेक्शन के दौरान मिलने वाले एक सिलेंडर सहित छह गैस सिलेंडर तक सब्सिडी खाते में जाती रहेगी। सातवें सिलेंडर की सब्सिडी से लोन की रिकवरी शुरू होगी।

ये 15 गांव होंगे धुआं रहित
- हमीरापुर (बड़ागांव)
- भदेवली (पिंडरा)
- गाडर (पिंडरा)
- लोकापुर (पिंडरा)
- पश्चिमपुर (हरहुआ)
- भीदूर (चोलापुर)
- रसरा (चोलापुर)
- महादा (चोलापुर)
- मगराहुआ (चोलापुर)
- बहादुरपुर (चोलापुर)
- औरा (हरहुआ)
- ओदरहा (सेवापुरी)
- भटौली (हरहुआ)
- अनंतपुर (काशी विद्यापीठ)
- फूलपुर (चिरईगांव)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed