{"_id":"58544e0b4f1c1bf951649b90","slug":"then-there-is-the-illegal-building-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नहीं ढहा सके अवैध निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर नहीं ढहा सके अवैध निर्माण
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
फिर नहीं ढहा सके अवैध निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुणा कॉरिडोर की जद में चिह्नित अवैध भवनों को शुक्रवार को ढहाने पहुंची वीडीए की टीम बैरंग लौट आई। कैंटोंमेंट क्षेत्र में वरुणा किनारे बुद्ध विहार कॉलोनी में टीम के पहुंचते ही कांग्रेस नेता और क्षेत्रीय नागरिक विरोध जताने लगे।
वीडीए की टीम अधिशासी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कॉलोनी पहुंची। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय शंकर मेहता और क्षेत्रीय नागरिक विरोध करने लगे। विधायक अजय राय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा भी कार्यकर्ताओं संग पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब निर्माण हो रहा था, तब वीडीए ने कार्रवाई क्यों नहीं की। अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि निर्माण अवैध हैं। इन्हें तोड़ा जाएगा।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने वीडीए सचिव को मौके पर बुलाने की मांग की। पुराने मकानों को तोड़ने के बाद ही बने मकानों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कई इलाके गिनाए, जहां अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार का नतीजा है कि धनउगाही कर गंगा और वरुणा किनारे अवैध निर्माण करा दिए गए।