फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theme park of old age home will start September in Varanasi recruitment of staff started PM modi inaugurated

Varanasi: सितंबर में शुरू होगा वृद्धाश्रम का थीम पार्क, स्टाफ की भर्ती शुरू; 2022 में पीएम ने किया था उद्घाटन

Sun, 03 Aug 2025 01:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

वृद्धाश्रम के लिए कर्मचारियों की भर्तियां अगली हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। यहां विधवा और बेसहारा महिलाओं के साथ बुजुर्ग व्यक्तियों को भी सुविधाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Theme park of old age home will start September in Varanasi recruitment of staff started PM modi inaugurated
बुजुर्गों के लिए बन वृद्धाश्रम। - फोटो : freepik

विस्तार

Varanasi News: दुर्गाकुंड के वृद्धाश्रम में अनाथ बच्चों, वृद्ध, विधवा, बेसहारा महिलाओं के रहने के लिए बनाया गया दादी पोता थीम पार्क सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। इसके लिए स्टाफ भर्ती शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2022 में किया था। स्टाफ की कमी के कारण ये अब तक बंद पड़ा था।  

विज्ञापन


दो मंजिला बिल्डिंग के इस थीम पार्क को 5 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसे कारा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के अनाथ बच्चों और वृद्ध महिलाओं को रहने के लिए स्थान प्रदान करना है। इसमें खाने-पीने के इंतजाम के साथ-साथ लिफ्ट, खेलकूद, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं भी हैं। बिल्डिंग में दो बड़े-बड़े हॉल हैं।  
विज्ञापन


इसमें महिलाओं के लिए पूजा-पाठ और बच्चों के खेलने के लिए जगह भी है। थीम पार्क के सुप्रीटेंडेंट देव शरण सिंह ने बताया कि यहां प्रार्थना कक्ष, गतिविधि कक्ष, टीवी रूम, डायनिंग हॉल, वेटिंग हॉल, धर्मशाला, प्रशासनिक कक्ष, मेडिकल कक्ष, वार्डन रूम, किचन बनाए गए हैं। 19 कमरों में 55 लोगों के रहने की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होंगी कई सुविधाएं

बिल्डिंग के ठीक सामने पार्क का निर्माण किया गया है। यहां झूले लगे हैं। थीम पार्क में मिलने वाली व्यवस्थाओं के आधार पर यहां बड़ी संख्या में स्टाफ की नियुक्ति होनी है। इनमें केयर टेकर से लेकर फार्मासिस्ट, महिला वार्डेन की भर्ती की जा रही है। 

स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। नियुक्ति होते ही इस थीम पार्क को शुरू कर दिया जाएगा। - पंकज मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed