{"_id":"655908e1ed5e0e73030be574","slug":"their-holidays-are-canceled-so-that-you-can-celebrate-festivals-varanasi-news-c-20-1-vns1016-425531-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिना छुट्टी लिए साढ़े सात सौ चालक चला रहे हैं बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिना छुट्टी लिए साढ़े सात सौ चालक चला रहे हैं बस
विज्ञापन
आप त्योहार मना सकें, इसलिए रद्द हैं इनकी छुट्टियां
वाराणसी। त्योहारी सीजन में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंच सकें, इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के करीब 750 कर्मचारी लगातार काम रहे हैं। रोडवेज प्रशासन ने चालक, परिचालक समेत अन्य कर्मियों, अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। एक से 20 नवंबर तक बिना अवकाश लिए चालक बसें चला रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के साढ़े सात सौ चालक 300 किमी लगभग आठ घंटे की ड्यूटी बस चलाने के बाद ही आराम करते हैं। चार घंटे आराम के बाद फिर वह स्टेयरिंग थामते हैं। आपातकालीन स्थिति जैसे तबीयत खराब होने पर ही अवकाश मिल रहा है।
वाराणसी परिक्षेत्र में संविदा और नियमित चालक 743, परिचालक की संख्या 919 है। एक नवंबर से सभी का अवकाश रद्द कर दिया गया है, जिस रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है तो उस रूट पर चालक और परिचालक को भेजा जाता है। दिवाली के बाद छठ पूजा पर 24 घंटे बस सेवा कैंट बस स्टेशन से यात्रियों को मुहैया कराई जा रही है। चालकों के अनुसार 300 किमी बस चलाने पर आराम दिए जाने का प्रावधान है, जो मिल रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि इस अवधि पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, चालक, परिचालकों को प्राेत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
बिना बताए गायब दस परिचालकों को नोटिस
दिवाली, छठ पूजा जैसे अहम मौके पर भी परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के ग्रामीण डिपो के दस संविदा परिचालक पिछले एक-दो महीने से गायब हैं। बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले दस परिचालकों को नोटिस जारी किया गया है। ग्रामीण डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोई एक तो कोई दो माह से बिना सूचना के गायब है। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संविदा परिचालकों में हिमांशु मिश्रा, पंकज शर्मा, रामजी पाठक, सद्दाम खां, संदीप चौरसिया, शेषनाथ, संतोष मिश्रा, उमेश सिंह, राम प्रकाश सिंह शामिल हैं।