फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft of lakhs rupees jewelry gold at bank manager house hostages family in room in varanasi

वाराणसी: बैंक मैनेजर के घर चोरों का धावा, परिवार को एक कमरे में बंद कर लूटे लाखों के जेवरात

Mon, 26 Oct 2020 04:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs rupees jewelry gold at bank manager house hostages family in room in varanasi
demo pic

वाराणसी में बैंक मैनेजर के घर पर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्हें एक कमरे में बंद कर पूरा घर खंगाला। इस दौरान लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अषाढ़ गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बांस के सहारे छत पर चढ़ मकान मे प्रवेश किया। उसके बाद सो रहे लोगों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। बाद में दूसरे कमरे का ताला तोड़ आलमारी में से एक सोने का हार, चैन, दो अंगूठी चुरा ले गए। वहीं कपड़ों से भरा सूटकेस ले गए।
विज्ञापन



सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने फेंके हुए सूटकेस को देखा तो पता चला कि विनोद पांडेय के घर में चोरी हुई है। वह वाराणसी के उत्कर्ष बैंक शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वहीं मीरापुर बसही में किराए के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के सुबह सूचना पाकर आषाढ़ गांव पहुचे विनोद पांडेय ने अपने घर में प्रवेश कर चोरी का सीन देखा। आलमारी टूटी हुई थी और सूटकेस गायब था। चोर जेबरात लेकर फरार हए गए थे और कपड़े से भरा सूटकेस ट्यूबेल के पास छोड़ गए थे। चोरी हुए जेवरात की कीमत चार लाख बताई गई। विनोद पांडेय ने मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed