फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft in two houses in the same night, one accused was caught by relatives

Varanasi News: एक ही रात दो घरों में चोरी, एक आरोपी को परिजनों ने पकड़ा

Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses in the same night, one accused was caught by relatives
रखौना गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों को खंगाल दिया। आभूषण, नगदी और घरेलू सामान समेट ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा और पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की।
विज्ञापन

पीड़ित पप्पू पांडेय के अनुसार सबसे पहले चोर उनके मकान में धमके। कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए आलमारी में रखे आभूषण, इनवर्टर आदि सामान पर हाथ साफ किया। इसके बाद भाई पंकज पांडेय के मकान को निशाना बनाया। एक लाख 60 हजार नकदी चोरी की। इस दौरान दूसरे कमरे में चोर पहुंचे तो पंकज की पत्नी सोनम उठ गई और चोरों को देखते ही शोर मचाया। शोर गुल सुनकर अन्य सदस्य भी जग गए। पंकज और अनूप पांडेय ने चोरों को दौड़ाया तो बदमाशों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन

एक युवक को मौके पर दबोच लिया। रात एक बजे की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में मालूम चला कि कुछ छह युवकों का गिरोह चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। तहरीर के आधार पर बिहार के भभुआ निवासी जोगेश समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ चोरी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर में रस्सी से बांधा था बाइक को
परिजनों के अनुसार चोरों ने मकान के अंदर रखी बाइक को रस्सी से बांध दिया था। ताकि कोई उससे पीछा न कर सके। कपड़ा व्यवसायी पंकज पांडेय के अनुसार घर में रखी डेढ़ लाख नकदी को शुक्रवार को बैंक में जमा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed