फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft in three houses of the same police station area in varanasi jewelery worth RS 32 lakhs stolen from the engineer house

वाराणसीः एक ही थाना क्षेत्र के तीन घरों में चोरी, इंजीनियर के घर से चुराए 32 लाख के गहने

Wed, 16 Jun 2021 06:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 06:19 PM IST
सार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के  बेलवा गांव में रियल स्टेट में इंजीनियर के घर से चोरों ने 32 लाख रुपए के सोने-चांदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Theft in three houses of the same police station area in varanasi jewelery worth RS  32 lakhs stolen from the engineer house
फूलपुर में इंजीनियर के घर से 32 लाख का माल चोरों ने किया पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के तीन घरों में बीती रात चोरों ने धावा बोला। बेलवा गांव में रियल स्टेट में इंजीनियर के घर मे हुई चोरी में चोरों ने 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।  इसके अलावा दो अन्य जगह भी चोरी हुई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और  छानबीन कर लौट गई।

विज्ञापन


बेलवा गांव (बड़ी) निवासी सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र के घर मे बीती रात एक बजे सीढ़ी के सहारे घर मे घुसे चोरों ने तीन कमरे के अलमारी व बक्से को तोड़कर उसमे रखे 500 ग्राम सोने व 6 किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि सोने की पांच चेन,15 अंगूठी, तीन मटर माला, 8 चूड़ी, 16 कान का झुमका, आठ बाली तथा चांदी के 6 करधनी, 25 जोड़ी पायल, सात जोड़ी पैजनी, छागल, 8 चूड़ा चुरा ले गए। सभी गहने हॉलमार्क हैं।
विज्ञापन


 सुरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की नींद खुली तो वह आवाज सुनकर बरामदे में आई और बल्ब जलाई तो दो चोर भागते नजर आए। जिसमे एक चोर का कॉलर भी पकड़ी लेकिन उन्हें धक्का देकर भाग गया। उनके मुताबिक एक लगभग 18 वर्ष और नाटे कद काठी का तथा दूसरा 20 वर्ष का था और काले रंग का हाफ पैंट और टी-शर्ट में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर जब तक परिवार के अन्य सदस्य पहुंचते तब तक दोनों चोर सीढ़ी के रास्ते भाग गए। सुरेंद्र के मुताबिक चोरों के हाथ 32 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने हाथ लगे। सुरेंद्र मिश्र गांव में रहकर खेती करते है। लेकिन उनके भाई राजेंद्र ,भतीजे व लड़के दिल्ली व गुड़गांव स्थित एक रियल स्टेट कंपनी में सिविल इंजीनियर है।

वहीं सुरेंद्र के पड़ोसी मनोज दुबे के घर मे घुसे चोरों के हाथ मे मात्र तीन हजार रुपए लगे। बेलवा गांव से एक किमी दूर स्थित छिरिया गांव में आशा पांडेय के घर से भी 15 से 20 हजार रुपये के नगदी समेत जेवरात चुरा ले गए। फूलपुर पुलिस  ने 32 लाख रुपये की चोरी को संदिग्ध बता रही है। पुलिस के  मुताबिक अभी चोरी गए रकम की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed