फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft in Central Bank in varanasi Thieves entered inside by cutting roof broke locker and stolen jewelery worth lakhs

बनारस के सेंट्रल बैंक में चोरी: दो जगहों से छत तोड़कर अंदर घुसे चोर, लॉकर से उठा ले गए 15 लाख के गहने

Wed, 16 Feb 2022 02:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 02:48 PM IST
सार

वाराणसी के आशापुर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा पर बीती रात चोरों ने धावा बोला। छत को तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने एक लॉकर को तोड़ा और 15 लाख मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिए।

विज्ञापन
Theft in Central Bank in varanasi Thieves entered inside by cutting roof broke locker and stolen  jewelery worth lakhs
आशापुर स्थित सेंट्रल बैंक में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली में इंडियन बैंक की शाखा में लॉकर तोड़कर हुई चोरी मामले का अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि ऐसी ही घटना बनारस में भी घट गई। आशापुर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की छत तोड़कर चोरों ने 15 लाख मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह कर्मियों के बैंक पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। बैंक से चोरी की सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। बैंक और आसपास लगे सीसी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार चोरी की इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की है। 
विज्ञापन


जिस रास्ते से चोर घुसे, उसी से बाहर भी निकले
आशापुर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे खाली मैदान में बने टीनशेड के कमरे से चढ़कर खिड़की के सहारे अंदर घुसे चोरों ने बैंक की छत को लगभग दो से तीन फीट तक तोड़ा और फिर लॉकर की छत तोड़ सीधे लॉकर रूम में पहुंचे। उर्मिला पांडेय के लॉकर नंबर 39 को तोड़कर उसमें रखे 15 लाख मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Theft in Central Bank in varanasi Thieves entered inside by cutting roof broke locker and stolen  jewelery worth lakhs
छत तोड़कर अंदर घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला

जिस रास्ते से चोर अंदर बैंक में घुसे उसी रास्ते से वह बाहर भी निकले। रात में इस वारदात को चोरों ने अंजाम दिया लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह दस बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्याम बैंक पहुंचकर साफ-सफाई में जुटा तो छत टूटा देख अवाक रह गया। तुरंत चोरी की सूचना बैंक शाखा प्रबंधक को दी।

तब तक अन्य बैंक कर्मचारी भी पहुंच गए। बैंक की छत तोड़कर चोरी की घटना मिलते ही सारनाथ थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बैंक के अंदर और बाहर साक्ष्य जुटाया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। बैंक कर्मियों के अनुसार मंगलवार को बैंक बंद था, संभवत: इसी दिन चोरों ने घटना को अंजाम दिया। 

गिरोह में चार-छह सदस्य के शामिल होने की आशंका

बैंक की छह और लॉकर की छत को तोड़कर अंदर घुसने में गिरोह के चार से छह सदस्यों के शामिल होने की आशंका है। एक या दो लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सकता। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने से पहले चोरों द्वारा रेकी की गई होगी।

क्योंकि लॉकर की छत को ऊपर से तोड़ना यह बताता है कि इस जगह के नीचे ही लॉकर होगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी सारनाथ के अनुसार फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया और आसपास मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed