फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft from two jewelry shops near Nevada Crossroads

Varanasi News: नेवादा चौराहा के पास आभूषण की दो दुकानों से चोरी

Fri, 06 Jan 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft from two jewelry shops near Nevada Crossroads
नेवादा चौराहा स्थित आभूषण की दो दुकानों में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। शटर चांड़कर चोर कीमती आभूषण और नकदी समेट ले गए। शुक्रवार की सुबह पहुंची चौबेपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। वहीं, घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर में पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

औसानगंज निवासी बच्चा सेठ और पंचकोशी निवासी दीपक सेठ की चौबेपुर थाना अंतर्गत नेवादा चौराहे के पास आभूषण की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर दोनों व्यापारी अपने-अपने घर गए। सुबह टहलने वालों ने दुकान का शटर और ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना पास में खड़ी पीआरवी को दी। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही बच्चा सेठ और दीपक सेठ भी पहुंच गए।
विज्ञापन

दुकान का शटर चांड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और इत्मीनान से आलमारी से आभूषण समेटा। दीपक सेठ के अनुसार उनकी दुकान के अंदर से तिजोरी सहित आभूषण को चोर उठा ले गए। दुकान से सौ मीटर की दूरी पर तिजोरी क्षतिग्रस्त हाल में मिली। कमौली गांव नहर के पास आभूषण के खाली डिब्बे और कागजात मिले। चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंच और फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाएड को बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखवारे भर के अंदर दूसरी बार दुकान में चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए। थाने में ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी मानने को तैयार नहीं थे। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर और एडीसीपी मनीष शांडिल्य ने किसी तरह व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। पंचकोशी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंचम सेठ, वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेठ, शिवकुमार सेठ, संतोष सेठ आदि व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से चोरों का हौसला बुलंद है।
घटना स्थल के समीप सीढ़ी पर मिला कारतूस
आभूषण की दो दुकानों से कुछ दूर कटरे में जाने के लिए बनी अंडर ग्राउंड सीढ़ी पर चार कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए। दो कारतूस खुले में थे और दो कारतूस पॉलिथीन में थे। पुलिस ने कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात के समय बदमाश इस तरफ से होकर गए होंगे।

चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास मार्गों पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। तीन टीमें भी गठित की गई हैं। - संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed