{"_id":"5f226f618ebc3e63b66d5c0c","slug":"theft-cash-lakh-rupees-on-three-shop-of-fruit-mandi-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सब्जी और फल मंडी को चोरों ने बनाया निशाना, तीन दुकानों से उड़ाए लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सब्जी और फल मंडी को चोरों ने बनाया निशाना, तीन दुकानों से उड़ाए लाखों
Thu, 30 Jul 2020 12:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
अलमारी दिखाता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित सब्जी एवं फल मंडी में तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपयों की नकदी चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह जब चोरी का पता चला तो फल कारोबारियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बलिया मोड़ पर सब्जी और फल मंडी मौजूद है। फलमंडी में आढ़त का काम करने वाले अधिकांश दुकानदार अकसर पार्टी को भुगतान करने के लिए रुपये को रखते हैं। सुरक्षा के लिए मंडी में चौकीदार रहते हैं। इस बीच चोर अच्छेलाल सोनकर की दुकान से चोरों ने ताला काटकर आलमारी में रखे तीन लाख रुपये नगद ले गए।
विज्ञापन
वहीं फल व्यवसायी देवेंद्र कुमार सोनकर की दुकान से ताला काटकर चोरों ने 30 हज़ार रुपये नगद सहित कई चांदी के सिक्के और संजय सोनकर की दुकान से 80 हजार रुपये और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह आढ़त पर पहुंचे तीनों दुकानदार ताला टूटा देख अवाक थे। बाद में देखा तो आलमारी से रुपये गायब थे। इस दौरान व्यापारियों ने लामबंद होकर मंडी समिति के खिलाफ नारेबाजी की।