फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The young man was killed by three stabs of a knife, not by a bullet.

Varanasi News: गोली से नहीं चाकू के तीन वार से हुई थी युवक की हत्या

Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man was killed by three stabs of a knife, not by a bullet.
सिकरारा। रीठी बाजार में युवक की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत गोली से नहीं बलि्क दाहिने सीने पर चाकू से तीन वार करने से हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पड़ोसी पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का शव पहुंचने पर घर पर मातम छा गया, वहीं पुलिस ने तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी है। कुछ लोगों ने मृतक को पूर्व सांसद धनंजय का समर्थक बताया।
विज्ञापन


रीठी गांव निवासी मोहम्मद अनीस खान की मंगलवार की शाम उस समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर से बाजार के लिए निकला था। पड़ोसी युवक ने अपने साथियों संग घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय गोली लगने की बात सामने आई थी। लोगों को लगा सीने के पास असलहा सटाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कभी एक-दूसरे के साथ रहने वाले बदली परिस्थितियों में इस स्तर तक दुश्मन बन गए कि अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए एक पड़ोसी ने दूसरे की जान ले ली। इस हत्याकांड के बाद एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा रात में ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।

बुधवार को दोपहर बाद अनीस का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से पुलिस सुरक्षा के बीच रीठी पहुंचा तो पत्नी रेशमा बानो अपनी दो दुधमुंही बच्चियों के साथ शव पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। भाई हकीम व घर की अन्य महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें ढांढस बंधाते हुए खुद विचलित हो रहे थे।

उधर क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुमार बुधवार सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के साथ रीठी पहुंचकर शांति सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वे मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिए।


थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात मृतक के भाई मो. हकीम की तहरीर पर पड़ोसी मो. मुस्तकीम व उसके पुत्र आतिफ उर्फ पांडू, इसी गांव के अनिकेत मिश्र व प्रिंस हरिजन पर हत्या का मुकदमा दर्जकर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed