फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The workers' union staged a protest over several demands, including the restoration of the old pension scheme.

Varanasi News: पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The workers' union staged a protest over several demands, including the restoration of the old pension scheme.
जिला मुख्यालय पर जिलाधिकार को संबोधित ज्ञापन सौंपते भारतीय मजदूर यूनियन के सदस्य। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो
वाराणसी। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की वाराणसी जिला इकाई ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने किया। बीएलडब्ल्यू, भेल, विभिन्न बैंक, विद्युत, परिवहन, स्वास्थ्य, राजकीय मुद्रणालय, पोस्टल विभाग, वाणिज्य और चिकित्सा के कर्मचारी शामिल थे। आशा, आंगनवाड़ी, ऑटो रिक्शा और रेहड़ी-पटरी से जुड़े श्रमिक प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने की। संचालन विभाग प्रमुख राकेश पाण्डेय द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, न्यूनतम मासिक वेतन 30,000 रुपये और बोनस सीलिंग 18,000 रुपये की मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दूधनाथ, संभाग प्रमुख रामकृष्ण गुप्ता, जिला मंत्री विकास केशरी समेत 500 से अधिक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed