फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The wood industry of Kashi is liked by the people of Ayodhya

अयोध्यावासियों को भा रहा काशी का काष्ठ उद्योग

Thu, 14 Apr 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The wood industry of Kashi is liked by the people of Ayodhya
दुनिया को रिझाने वाला काशी का काष्ठ उद्योग अब अयोध्या के राम दरबार के जरिये लोगों को लुभा रहा है। काशी के कारीगरों की ओर से लकड़ी पर उकेरी गई राम दरबार की मूर्तियां पर्यटकों की पहली पसंद बनी हैं। हर सप्ताह हस्त शिल्पियों को मूर्तियों के आर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के माडल के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मूर्तियों के आर्डर खूब आ रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त वीरेंद्र कुमार के अनुसार धार्मिक पर्यटकों को लकड़ी पर उकेरी राम दरबार की मूर्तियां काफी पसंद आ रही हैं। अयोध्या में अधिक मांग है। वहां के कारोबारी खोजवा कश्मीरीगंज के कारीगरों से संपर्क कर रहे और आर्डर पर माल तैयार करा रहे हैं। खोजवा के हस्तशिल्पी राज कुंदेर ने बताया कि लकड़ी से तैयार अयोध्या के राम दरबार की मूर्तियों के आर्डर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लकड़ी खिलौने उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील से कारोबार में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed