{"_id":"5f5537e26676af44491956f0","slug":"the-woman-has-been-accused-of-raping-a-tirtha-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहित पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, महिला बदल रही बयान और पास मिले दो आधार कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहित पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, महिला बदल रही बयान और पास मिले दो आधार कार्ड
Mon, 07 Sep 2020 12:56 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
उन्नाव से पिंडदान करने आई एक महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर पिशाचमोचन के एक तीर्थ पुरोहित पर दुष्कर्म करने उसकी वीडियो रिकार्डिंग का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में चेतगंज थाने में तहरीर दी है। उधर, महिला के पास से मिले दो आधार कार्ड और उसके बदलते बयानों को लेकर पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, वह तीन सितंबर को अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए काशी आई थी। इस दौरान पिशाचमोचन कुंड पर एक तीर्थ पुरोहित से उसकी मुलाकात हुई। तीर्थ पुरोहित ने उसे ठहरने के लिए कमरा दिलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि चार सितंबर को तीर्थ पुरोहित उसके लिए खाना लेकर आया। खाना खाने के बाद वह अचेत हो गई। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो रिकार्डिंग की गई। पांच सितंबर को वह महिला थाने पहुंची। महिला थाने से उसे चेतगंज थाने जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रकरण की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
