फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The winds coming from the mountains made one feel the pink cold

Varanasi News: पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने कराया गुलाबी ठंड का अहसास

Thu, 17 Oct 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The winds coming from the mountains made one feel the pink cold
पिछले साल की तुलना में इस साल पहले ही हो गई ठंड की दस्तक
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दीपावली के बाद से ठंड और बढ़ने के आसार
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से भोर और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। इस बार पिछले साल की तुलना में ठंड कुछ पहले ही पड़नी शुरू हो गई है। पिछले साल अक्तूबर के दूसरे सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस था, इस साल अक्तूबर में पिछले एक सप्ताह से 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।
न्यूनतम तापमान भी 20 तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस साल दीपावली के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। तापमान में एक सप्ताह में तेजी से उतार-चढ़ाव भी दिखने लगा है। दिन में धूप हो रही है, लेकिन उसका असर कम हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर तेजी से मौसम बदलने लगा है। उसका असर धीरे-धीरे यहां दिखने लगा है। पहाड़ों की हवाएं भी अब आने लगी हैं। लिहाजा अभी गुलाबी ठंड है, लेकिन दीपावली के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
अधिकतम न्यूनतम
16 अक्तूबर 33.0 21.3 डिग्री सेल्सियस
15 अक्तूबर 33.6 20.0
14 अक्तूबर 30.8 23.2
13 अक्तूबर 32.8 22.1
12 अक्तूबर 31.8 23.9
11 अक्तूबर 32.2 24.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed